राजस्थान: बाड़मेर में अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम, शिव-पार्वती विवाह और द्रौपदी चीरहरण के मंचन ने मोहा मन
October 11, 2026 · www.amarujala.com
बाड़मेर में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल समाज की ओर से शुक्रवार रात स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव-पार्वती विवाह और महाभारत के द्रौपदी चीरहरण प्रसंग का मंचन किया गया।