हर गाँव की डिजिटल पहचान
Archives: Local News Inbox
महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, मतदान के बाद इसी दिन आएगा परिणाम
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर चुनाव 25 सितंबर को होंगे। 18 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी, 19 को नामांकन और 21 को संवीक्षा होगी। सुकेत नगरपालिका में उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को होगा।
राजस्थान: जयपुर में ऑटो चालक को चाकू दिखाकर लूटा, खाते से 11,600 रुपये ट्रांसफर कर फरार हुए बदमाश
जयपुर में सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने ऑटो चालक को सुनसान कच्चे रास्ते पर ले जाकर लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर गले पर चाकू लगाया और ऑनलाइन भुगतान ऐप का पासवर्ड पूछकर खाते से 11,600 रुपए ट्रांसफर कर फरार हो गए।
राजस्थान: 'चुनाव जीती तो गांव के कुंवारों की शादी कराऊंगी', सरपंच प्रत्याशी की अनोखी गारंटी वायरल
राजस्थान के पंचायत चुनाव में एक सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा चर्चा में है।
राजस्थान: दिल्ली में भारी जाम से कोटा मंडल की 7 ट्रेनें निरस्त, दो री-शेड्यूल
दिल्ली में भारी यातायात जाम का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। इसके चलते कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, जबकि दो ट्रेनें पांच घंटे देरी से चलेंगी।
राजस्थान: अलवर में सीजेपी नेता पर पुलिस कार्रवाई, अवैध हिरासत के आरोप खारिज
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले राजस्थान के अलवर जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।
राजस्थान: टोंक के नौ नवाबों का पूरा शिजरा तैयार, 125 साल बाद एक जगह जुटा खानदाने अमीरिया का इतिहास
टोंक रियासत के नौ नवाबों के वंशजों का विस्तृत शिजरा पहली बार एक जगह संकलित किया गया है। वर्ष 1901 में प्रकाशित उर्दू पुस्तक ‘हदीका-ए-राजस्थान टोंक’ में केवल चार नवाबों के परिवारों का सीमित विवरण था।
राजस्थान: बेटे की शादी के लिए नहीं मिलेगी जमानत, जेल में रहेंगे आरपीएससी के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा
पेपरलीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में बंद राजस्थान लोक सेवा आयोग के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को बेटे की शादी के लिए 60 दिन की अंतरिम जमानत नहीं मिली है।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-2027: दिग्गजों की पहली सूची जारी, नोबेल विजेता भी शामिल
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 20वां संस्करण 14 जनवरी 2027 से शुरू होगा। आयोजकों ने वक्ताओं की पहली सूची जारी की है, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता एस्थर डुफ्लो और ओल्गा टोकार्चुक सहित कई अंतरराष्ट्रीय लेखक, वैज्ञानिक, कलाकार और भारतीय साहित्यकार शामिल हैं।
रेलवे अलर्ट: दिल्ली में प्रदर्शन का असर, बिहार-यूपी-पंजाब-राजस्थान की कई ट्रेनें रद्द; देखें गाड़ियों की सूची
रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास शनिवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक भारी जाम की आशंका के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द कर दिया गया है।
राजस्थान: विश्वेंद्र सिंह विवाद पर डोटासरा बोले- समिति की रिपोर्ट के बाद ही होगा फैसला
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह विवाद और निकाय चुनाव में गड़बड़ियों की जांच कर रही समितियों की रिपोर्ट के बाद ही पार्टी आगे का फैसला करेगी।