हर गाँव की डिजिटल पहचान
Archives: Local News Inbox
जोधपुर में पुलिस दबिश के दौरान युवक की मौत: तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर; हत्या-साजिश समेत धाराओं में केस दर्ज
जोधपुर के उदयमंदिर आसन क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर सद्दाम की मौत के मामले में करीब 24 घंटे चला गतिरोध समाप्त हो गया है। नागौरी गेट थाने के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
जोधपुर फैक्टरी ब्लास्ट: आग बुझाने में झुलसे दूसरे दमकलकर्मी की भी मौत, चार दिन में दो ने गंवाई जान
23 सितंबर को बासनी में हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी हादसे में झुलसे एक और दमकलकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब तक दो दमकलकर्मियों की जान जा चुकी है, जबकि एक अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विदेश से संचालित हो रहा था नेटवर्क
जोधपुर पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में हरियाणा के सोनीपत से मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर: जैन मंदिर से चार लाख रुपये और चांदी का छत्र चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बदमाश
उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर करीब चार लाख रुपये नकद, चांदी के छत्र और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में अलसुबह करीब 3:40 बजे दो बदमाश वारदात करते दिखाई दिए हैं।
एम्स जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म: ईडी हटाए गए; दिल्ली तलब, नए निदेशक तक इन्हें मिला प्रभार
एम्स जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल प्रशासनिक बदलाव और मांगों पर सहमति के बाद समाप्त हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी को पद से हटाकर दिल्ली तलब किया है।
राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल
जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर आज से बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 शुरू हो गया। 40 से ज्यादा देशों की वायुसेनाएं इसमें शामिल हैं। अभ्यास में F-35, राफेल और F-16 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान संयुक्त अभियानों और रणनीतिक तालमेल का अभ्यास करेंगे।
जोधपुर: शादीशुदा प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, ग्रामीणों ने दी अमानवीय सजा,मुंडन करके जूते की माला पहनाई
जोधपुर में तीन बच्चों की मां और उसके शादीशुदा प्रेमी के साथ ग्रामीणों की मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों का मुंडन कर युवक को जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया।
राजस्थान: नागौर में स्थायी एसपी की नियुक्ति क्यों अटकी? हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह में मांगा जवाब
नागौर में पुलिस अधीक्षक के रिक्त पद पर स्थायी आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति का मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
जोधपुर मेयर चुनाव का सस्पेंस खत्म: भाजपा ने प्रसन्न चंद को उतारा, कांग्रेस से राजेंद्र; रोचक हुआ मुकाबला
जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है। मेहता वार्ड 82 से निर्वाचित पार्षद हैं, जबकि सोलंकी ने हालिया नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था।
जोधपुर में कमल का कमाल: भूपेंद्र सैनी के प्रबंधन से सात निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, बोर्ड गठन की राह आसान
जोधपुर नगर निगम में बोर्ड गठन से पहले भाजपा को राजनीतिक मजबूती मिली है। सात निर्दलीय पार्षदों के पार्टी में शामिल होने से निगम के सियासी समीकरण बदले हैं।